दिलदारनगर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य फरीद अहमद गाजी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और चंद चापलूसों की चांदी है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मेल कर दिया है साथ ही उसकी कॉपी पीसीसी दफ्तर लखनऊ में भी भेज दी है।
उन्होंने कहा कि 2012 में एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और 2012, 2017, 2022 में जमानिया विधान सभा सीट की टिकट मांगते रहे। यही नहीं जन्म दिवस और पुण्यतिथि तक सीमित पार्टी को जनहित मुद्दों की लड़ाई में सड़क पर उतार कर जनता तक रु-ब-रु करवाया। लेकिन पार्टी को चापलूसों की जरूरत है। यही कारण है कि सैकड़ा वोट पाने वालों को तरजीह दी जाती है। इससे कांग्रेस का विस्तार बाधित है। जनहित के मुद्दों पर लड़ने के लिए अपनी अलग राह बनानी पड़ेगी और शीघ्र ही सियासी पार्टी की स्थापना की जाएगी। संवाद