फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सोया था परिवार, घर पर गिरा नीम का पेड़, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खानपुर। शुक्रवार की रात तेज हवाओं के साथ बारिश से क्षेत्र के खानपुर में नीम का पेड़ मकान पर गिरने से करीब आधा दर्जन परिजन घायल हो गए। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है।
खानपुर के सोमारु यादव लकड़ी का व्यवसाय करते हैं और वहीं बगल में अपने परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार की देर रात हुई बारिश और आंधी से लकड़ी व्यवसायी के घर के बगल में वर्षों पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। रात करीब साढ़े नौ बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो रहे थे। अचानक नीम का पेड़ गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

वहीं घायलों में श्रवण यादव, ममता, विराट, सौरभ, नीलम, उजाला, अनिल, चंदन, सोमारु यादव व उनकी पत्नी शकुंतला उसकी चपेट आ गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। सोमारु यादव व शकुंतला देवी की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है वहीं अन्य को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन

सभी घायलों को सैदपुर में भर्ती करवाया गया है। वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के रेंजर कुलदीप सिंह को दी। सूचना पर मौके वन विभाग के उपनिरीक्षक संतोष कुशवाहा ने घटनास्थल का निरिक्षण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें