फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: ग्रामीणों पर रौब गांठते फर्जी दरोगा गिरफ्तार, खाकी पहन करता था वसूली, तमंचा बरामद

Sat, 07 Jan 2023 06:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

यूपी के गाजीपुर जिले के धामूपुर गांव के पास रौब दिखाकर ग्रामीणों से वसूली करने वाले फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से अवैध तमंचा मिला। पुलिस की वर्दी पहनकर आमजनों से वसूली और अन्य गैरकानूनी काम में उसकी संलिप्तता मिली। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले के धामूपुर गांव के पास रौब दिखाकर ग्रामीणों से वसूली करने वाले फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से अवैध तमंचा मिला। पुलिस की वर्दी पहनकर आमजनों से वसूली और अन्य गैरकानूनी काम में उसकी संलिप्तता मिली। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धामूपुर गांव के पास रेलवे फाटक पर शुक्रवार शाम पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी भदोही जिले के चौरी बाजार थाने पर तैनात दीवान रविंद्र यादव घर आए थे। उन्हें सूचना मिली की धामूपुर गांव के पास एक फर्जी दरोगा कुछ व्यक्तियों पर रौब दिखा रहा है।

उनकी सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और फर्जी दरोगा को पकड़ लिया। कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मरदह थाना क्षेत्र के धारिया गांव निवासी संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय किशोर राम बताया।  आरोपी कई दिन से क्षेत्र में फर्जी दरोगा बनकर लोगों को पुलिस का रौब दिखा रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि आरोपी पर पहले भी मरदह, गाजीपुर, सादात, दुल्लहपुर थाने में भी 420 सहित अवैध असलहा रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें