फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नपा के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता से मांगी 20 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर बदमाश ने मैसेज कर जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

पीड़ित ने जंगीपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। भाजपा नेता और नगर पंचायत जंगीपुर के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता के व्हाट्सएप पर एक बदमाश द्वारा मैसेज कर 20 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने बुधवार को जंगीपुर पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पीड़ित भाजपा नेता लालजी गुप्ता ने बताया कि बीते 30 अगस्त को उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक बदमाश द्वारा पहले तो गंदे शब्द का प्रयोग किया गया। इसके बाद उसके द्वारा पिस्टल, तमंचा और रिवाल्वर की फोटो भेजी गई। मैसेज कर 20 लाख की रंगदारी मांगी। उसने धमकी दी कि सीधे ऊपर जाओगे। स्कूल फूंकवा देंगे। जल्द हां या ना का जवाब दो। इसके बाद बदमाश ने फिर गाली दी।
विज्ञापन

इस घटना से पीड़ित का परिवार दहशत में हैं। घटना की जानकारी होने पर व्यापारी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष जंगीपुर से मिलकर तत्काल घटना की जांच व पर्दाफाश कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। चेताया कि अगर घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के अध्यक्ष बेचन वर्मा, प्रभुदयाल वर्मा, राजेश वर्मा, नंदलाल कश्यप आदि मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन कर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें