फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर धान रोपकर गुस्से का इजहार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बसुका नटवा के बारी में कच्ची सड़क पर लगे कीचड़ और जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर धान रोपकर गुस्से का इजहार किया। चेताया कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर हम प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। सेवराई तहसील अंतर्गत रेवतीपुर विकासखंड के बसुका गांव के नटवा के बारी में सैकड़ों परिवारों के लोग निवास करते हैं। इन लोगों के आवागमन के लिए अभी तक पक्की सड़क भी मयस्सर नहीं है। लोगों को आज भी मुख्य सड़क से गांव तक कीचड़ और जलजमाव युक्त कच्चे रास्ते से होकर ही गंतव्य तक जाना होता है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। सड़क निर्माण के लिए कई बार उच्चाधिकारियों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। बावजूद इसके दो दशक बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने जलजमाव और कीचड़ युक्त सड़क पर धान की रोपाई कर अपना विरोध प्रदर्शित किया। कहा अगर जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में हम अपने मत का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान शंकर राजभर, दीपक राय, जवाहिर राय, संदीप राजभर, राजेश राजभर, राम अवतार, मनीष राजभर, मृत्युंजय राजभर, झब्बू राजभर, सोनू यादव आदि के साथ कई महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें