फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बच्चों की उपस्थिति कम होने पर तीन प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में बच्चों से संवाद करतीं बीएसए उपासना रानी वर्मा। स्रोत- शिक्षा ​
विज्ञापन
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बृहस्पतिवार को शिक्षा क्षेत्र बिरनो और मरदह के विभिन्न विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नट का डेरा के निरीक्षण में कुल नामांकन 67 के सापेक्ष 48 छात्रों का एमडीएम पंजिका में अंकन किया गया था। जबकि वास्तविक उपस्थिति मात्र 23 पाई गई जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। साथ ही एमडीएम मैन्यू के अनुसार नहीं बना था। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बैदवली के निरीक्षण में कुल नामांकित 87 के सापेक्ष मात्र 23 बच्चे उपस्थित पाए गए। परिसर स्थित बालक-बालिका शौचालय में साफ़-सफाई का अभाव था। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद उन्होंने शिक्षा क्षेत्र मरदह में स्थित प्राथमिक विद्यालय नसरतपुर का निरीक्षण किया। यहां कुल नामांकन 68 के सापेक्ष 48 छात्रों का एमडीएम पंजिका में अंकन किया गया था जबकि वास्तविक उपस्थिति मात्र 23 पाई गई। बताया कि यह वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के समय जिला समन्वयक (एमडीएम) अमित कुमार वर्मा भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें