फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रपत्र पूर्ण न करने वाले विद्यालयों को स्पष्टीकरण का नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिथि समाप्त होने के बाद तीन दिन की और मोहलत देने के बाद भी यू डायस प्रपत्र न भरने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। अगर इन प्रधानाध्यापकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में संचालित माध्यमिक स्तर के सभी विद्यालयों में यू-डायस प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद तीन दिन का और समय दिया गया था लेकिन यह भी समय सोमवार को बीत गया। अभी भी 161 विद्यालयों ने इसे पूर्ण नहीं किया है। इसमें वित्तविहीन और मदरसा के विद्यालय शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने यू-डायस प्रपत्र पूर्ण नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया है। दो दिन के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके प्रधानाचार्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रपत्र पूर्ण नहीं करने वाले प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि अगर वह 26 जुलाई तक इसे पूर्ण नहीं कर देते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में संचालित हो रहे राजकीय, एडेड, नान एडेड माध्यमिक विद्यालयों, सीबीएसई बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों को यू-डायस प्रपत्र (डाटा संकलन प्रपत्र) भरना अनिवार्य है। यह प्रपत्र विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण प्रपत्र है। इस प्रपत्र के आधार पर देश के सभी विद्यालयों का वार्षिक बजट तैयार होता है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपना-अपना यू डायस प्रपत्र अपने संबंधित बीआरसी केंद्र से संपर्क कर प्राप्त कर लें और मंगलवार तक पूर्ण कर जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें