फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक चेतना विकसित करेगी विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने के उद्देश्य से जिले में 18 से 30 जनवरी के बीच जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। माध्यमिक स्तर पर होने वाली इस विज्ञान प्रदर्शनी के प्रथम, द्वितीय और तृृृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार सीनियर और जूूूूनियर दोनों वर्गों में दिया जाएगा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी के लिए प्रत्येक जिले को एक लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि विद्यालय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी अनिवार्य रूप से निर्धारित समय तक पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि छात्र विज्ञान प्रदर्शनी के लिए जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना और परिवहन प्रौद्योगिकी तथा गणित-भौतिक विज्ञान एवं खेल विषय पर आधारित माडल तैयार कर प्रस्तुत कर सकते हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा दोनों वर्गों में पांच-पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जांएगे प्रत्येक विद्यालय से चयनित सर्वश्रेष्ठ मॉडल के अधिकतम चार छात्र एवं छात्राएं ही जिला स्तर पर भाग ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम दो सर्वश्रेष्ठ मॉडल एक जूनियर वर्ग ( कक्षा-नौ एवं 10 तक) और दूसरा सीनियर वर्ग (कक्षा-11 एवं 12 तक) से चयनित किए जाएंगे। प्रतिभाग करने वालेे सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का विद्यालय स्तर पर अनुवीक्षण करने के लिए पांच सदस्यीय अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है। बताया कि प्रदर्शनी से छात्रों में छिपी वैज्ञानिक क्षमताएं उभरकर सामने आ सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें