फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धीमी गति परकार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया सांसद की मौजूदगी में हुई ऊर्जा क्षेत्र के केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने संबंधित क्षेत्रों के तहत विद्युत संबंधी समस्या से अवगत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। रीवेम्ड डिस्ट्रीब्यूशन रिफार्म स्कीम (आरडीएसएस) के तहत ऊर्जा क्षेत्र के सभी केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा सोमवार को गई। इस दौरान जिले में हो रह विद्युतीकरण को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की। अध्यक्षता करते हुए बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने संंबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी को फटकार लगाई ।
सांसद ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्त शिकायतों को गंभीरता से लेने काे कहा। साथ ही निर्देश कि जनपद में विद्युत आपूर्ति में बाधक बने जर्जर तारों का सर्वे करते हुए तारों को बदला जाए। जहां-जहां ओवर लोड की वजह से ट्रांसफार्मर खराब हो रहे है वहां क्षमता बढ़ाते हुए निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई सुनिश्चित की जाई।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में विद्युतीकरण का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था मोंटी कार्लो के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि यदि कार्य दायी संस्था द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तो कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करते हुए वर्क डिवीजन किया जाए।
बैठक में समस्त जनप्रतिनिधियों ने अपने संबंधित क्षेत्रों के तहत विद्युत संबंधी समस्या से अवगत कराया तथा कार्य को ससमय पूर्व करने के लिए कहा। आरडीएसएस योजना के नोडल अधिशासी अभियंता सैदपुर कहा कि आरडीएसएस योजना के प्रथम फेज में समस्त जर्जर एलटी तारों को बदलकर एबी कंडक्टर एवं 11 केवी और 33 केवी कंडक्टर को बदलकर नये तार लगाए जाने हैं।
आरडीएसएस योजना के तहत प्रथम फेज का कार्य दिसबंर 2024 से पूर्व संपन्न किया जाना है। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विद्युत की समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष निस्तारण के लिए रखा।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह, जखनिया विधायक बेदी राम, मुहम्मदाबाद विधायक प्रतिनिधि शिवगतुल्लाह अंसारी, सदर विधायक जैकिशन साहू, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, ब्लाक प्रमुख भांवरकोल आनंद राय, ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद एवं अन्य जनप्रतिनिधि और जिले केे सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें