फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिक्षक पात्रता के लिए परीक्षार्थियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 53 केंद्रों पर सकुशल संपन्न
विज्ञापन

पहली में 2544 और दूसरी पाली की 2575 ने छोड़ी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। दो पाली में कराई गई इस परीक्षा में पहली में 2544 एवं दूसरी में 2575 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड के ज्वाइंट सेक्रेटरी संग अन्य पर्यवेक्षकों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
सीटेट की परीक्षा के लिए शहर के साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में सुबह साढ़े नौ से दिन में 12 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। इसके लिए केंद्रों पर परीक्षार्थी काफी पहले ही पहुंच गए थे। निर्धारित समय होने पर सघन जांच के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। सिटी को-आर्डिनेटर इकरामुल हक ने बताया कि पहली पाली में कुल पंजीकृत 23482 परीक्षार्थियों में 2544 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 20938 उपस्थित थे।
विज्ञापन

इसी तरह दिन में दो से शाम साढ़े चार बजे तक हुई दूसरी पाली में 21866 में 19291 ने परीक्षा दी जबकि शेष 2575 अनुपस्थित थे। इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए सीबीएसई बोर्ड की तरफ से प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही बोर्ड से आए आब्जर्वरों ने विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। ज्वाइंट सेक्रेटरी ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। सिटी को-आर्डिनेटर ने भी कई केंद्रों पर परीक्षा का हाल जाना। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ ही महिला कर्मी भी मुस्तैद थीं।
0000




इनसेट
जाम ने किया हलाकान, दो घंटे में खुला
गाजीपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न होने के बाद कई जगहों पर जाम की समस्या उत्पन्न हुई। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार रजागंज पुलिस चौकी स्थित हाइटगेज बैरियर के पास शाम को सीटेट की परीक्षा देकर वाहन से लौट रहे परीक्षार्थियों के कारण भीषण जाम लग गया। जाम का आलम यह था कि घाट चौराहे से हमीद सेतु एवं कालूपुर तिराहे तक लगे तीन किमी लंबे जाम में पैदल तक निकलना दुश्वार हो गया था। इसके चलते बडे़ वाहन भी जगह-जगह फंस गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली एवं सुहवल थाना पुलिस को इसे समाप्त कराने में करीब पौने दो घंटे लग गए। करीब पौने सात बजे किसी तरह इसके समाप्त होने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू तरीके से बहाल हो सकी। इस संबंध में रजागंज चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि जाम समाप्त कर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

0000





इनसेट
मौसम की बेरुखी से हुई परेशानी
गाजीपुर। सीटेट की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के साथ बड़ी संख्या में उनके परिजन भी साथ आए थे। परीक्षा समाप्त होने तक उन्होंने केंद्रों के बाहर इधर-उधर बैठकर समय बिताया। इस दौरान उन परिजनों को खासी परेशानी महसूस हुई जो मासूमों संग पहुंचे थे। मौसम की बेरुखी से तेज धूप एवं भीषण गर्मी की वजह से वह बेहाल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें