फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति को गीता के अनुरूप आचरण करना चाहिए : सुभाष

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रायपुर-बाघपुर गांव में आयोजित यर्थाथ गीता पाठ का समापन भजन-कीर्तन और प्रवचन के साथ हुआ। इस मौके पर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य गीता पाठ कथावाचक सुभाष ने कहा कि गीता का पाठ सुनने का अवसर सौभाग्य से मिलता है। गीता मानव जीवन का वास्तविक दर्शन है। परमात्मा का निवास हृदय में ही होता है। गीता के अनुसार कर्म करके ईश्वर को पाया जा सकता है। आत्मा का भोजन भजन है। जितना अधिक भजन करेंगे उतना अधिक आत्मा बलवती होती जाएगी। हर व्यक्ति को गीता के अनुरूप आचरण करना चाहिए। भंडारे में दो हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अरविंद, पंकज, सोनू, रामाश्रय मौर्या, मरदह के प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह, मंटू, अशोक यादव, लक्ष्छीराम यादव, जनार्दन पांडेय, विवेक स्वाधीन माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें