मरदह। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। वंचित लोगों को राहत पहुंची है। बिना भेदभाव के सभी जाति, वर्ग, धर्म के लोगों को लाभ मिल रहा है। यह बातें क्षेत्र के फेफरा में आयोजित जनचौपाल में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद ने कहीं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी निधि से 11 सड़कों का निर्माण करा रहा हूं। अधूरे विकास कार्यों को कराने के लिए लगातार प्रयासरत हूं। जरूरतमंदों की सेवा पुनीत कार्य है। इस मौके पर उदयभान सिंह, रमेश सिंह, धनंजय, संजय, संतोष आदि मौजूद रहे।