ग़ाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत विकास खंड करंडा के चोचकपुर गंगा ग्राम में गंगा दूतों की ओर से स्वच्छता एवं जागरूकता का कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। गंगा दूत गंगा ग्रामों में गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए जन-जन तक यह संदेश पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाना है तो हम सब को आगे आना होगा। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा दूत स्वच्छता के साथ-साथ वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त गंगा ग्राम अभियान, पेंटिंग प्रतियोगिता भी करा रहे हैं। युवा वर्ग नमामि गंगे अभियान को सफल बनाने के लिए अपना पूरा प्रयास कर रहा है। केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने पूरी टीम के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर गंगादूत राजन चौधरी, रामनिवास, विक्की, राजा, राहुल, बृजेश उपस्थित थे।