फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोस्टमार्टम से भी नहीं खुला छोटी बहन की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है दो बहनों की मौत, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के सेमरौल गांव में 24 घंटे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वाली दो सगी बहनों में से दूसरी की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि मृतका का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि सेमरौल गांव में सौतेली मां के साथ रहने वाली दो सगी बहनें सिमरन और सुहाना की मौत का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ था। ग्रामीणों ने दोनों बहनों के मौत के कारण जहरीला पदार्थ के सेवन की आशंका जताई थी। बीते आठ अक्तूबर को बड़ी बहन सिमरन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं दूसरी घटना बीते नौ अक्तूबर छोटी बहन सुहाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बारे में परिजनों की बजाए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें