फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बात भी करना हो तो स्ट्रांग रूम से 100 मीटर दूर से

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। एसडीएम अश्वनी पांडेय ने शनिवार को नेशनल इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। बहादुरगंज नगर पंचायत चुनाव की मतपेटिकाओं की सुरक्षा से संबंधित स्ट्रांग रूम पर तैनात सुरक्षा बलों को उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी सूरत में 100 मीटर की दूरी से ही कोई बात करेगा। उसके अंदर अगर कोई आता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें ।
मालूम हो कि बहादुरगंज नगर पंचायत चुनाव की सभी 23 मतपेटिकाएं नेशनल इंटर कॉलेज के अंदर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। इस स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कासिमाबाद पुलिस के जिम्मे दिया गया है। उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों की ड्यूटी आदि की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति 100 मीटर की दूरी से ही बात करेगा। इस परिधि में कोई अगर जबरदस्ती आने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षाबलों को हिदायत दिया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह हुए तो कार्रवाई तय है। मालूम हो कि 13 मई को पूरे प्रदेश के नगर निकाय के चुनाव की मतगणना होनी है। बहादुरगंज नगर पंचायत की मतगणना नेशनल कॉलेज में होगी। इस मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें