फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच केंद्रों पर 18 से शुरू होगा मूल्यांकन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल के परीक्षक एक दिन में अधिकतम 50 और इंटर के परीक्षक को 45 कापियां है जांचनी
विज्ञापन

सुंदर लिखावट पर परीक्षार्थी को मिलेगा एक अंक अतिरिक्त
परीक्षकों को स्टेप बाई स्टेप मार्किंग करना अनिवार्य होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद अब 18 मार्च से जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू होने वाला है। मूल्यांकन के संबंध में बोर्ड की ओर से उप नियंत्रक, उप प्रधान परीक्षक और परीक्षकों की जानकारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के उप सचिव ने बताया कि शुचितापूर्ण, शुद्ध और त्रुटिविहीन मूल्यांकन करना बोर्ड का उद्देश्य है। नब्बे प्रतिशत से अधिक और शून्य अंक देने वाले परीक्षक की काॅपियों की जांच उप प्रधान परीक्षक की तरफ से पुन: कराई जाएगी। स्वच्छ और सुंदर लिखावट पर परीक्षार्थी को एक अंक अतिरिक्त दिया जाएगा। यह अंक प्रदान करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि परीक्षार्थी का कुल प्राप्तांक, प्रश्न पत्र के पूर्णांक से अधिक न हो जाए।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि परीक्षकों को स्टेप बाई स्टेप मार्किंग करना अनिवार्य होगा। उदाहरण के तौर पर अगर कोई उत्तर तीन स्टेप में पूर्ण हो रहा है और उसमें से परीक्षार्थी ने एक स्टेप गलत किया है और दो स्टेप सही किया है तो उसे दो सही स्टेप के अंक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रश्नों के सही हल पर एस का चिन्ह लगाया जाएगा। गलत उत्तर वाले प्रश्न पर क्रास का चिन्ह लगाया जाएगा और उस पर शून्य अंक अंकित किया जाएगा। हाईस्कूल के परीक्षक को एक दिन में अधिकतम 50 और इंटरमीडिएट के परीक्षक को अधिकतम 45 कापियां जांचनी है। मूल्यांकन कार्य की शुरुआत पहले दिन उप प्रधान परीक्षकों द्वारा आदर्श उत्तर पुस्तिका के रूप में 20 कापियों का मूल्यांकन करके की जाएगी। इन आदर्श मूल्यांकित कापियों को उप प्रधान परीक्षक अपने अधीनस्थ परीक्षकों को दिखाएंगे। इसके बाद परीक्षकों से कापियों का मूल्यांकन कराया जाएगा।
उप सचिव ने बताया कि प्रति दिन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नियुक्त दो सदस्यीय अंकेक्षण टीम जांची गई कापियों की 15 प्रतिशत रैंडम चेकिंग करेगी। परीक्षक द्वारा आधा प्रतिशत त्रुटि करने पर 25 प्रतिशत, एक प्रतिशत त्रुटि करने पर 50 प्रतिशत और दो प्रतिशत त्रुटि करने पर 85 प्रतिशत की कटौती उसके पारिश्रमिक में से कर दी जाएगी। दो प्रतिशत त्रुटि वाले परीक्षक को तीन वर्ष के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार मूल्यांकन शुरू होने से पूर्व उप नियंत्रक, उप प्रधान, परीक्षक का प्रशिक्षण कराया जाना है। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से उप नियंत्रकों का प्रशिक्षण राजकीय क्वींस कालेज वाराणसी में 16 मार्च को दिन में 11 बजे से कराया जाएगा। प्रशिक्षण में 15 जिलों के उप नियंत्रक भाग लेंगे। प्रशिक्षण लेने के बाद उप नियंत्रक अपने जिले में जाकर उप प्रधान परीक्षक और परीक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें