फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परिषदीय स्कूलों की काॅपियों का मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर अब परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की परीक्षाओं की भी उत्तर पुस्तिकाएं दूसरे स्कूलों के शिक्षकों से चेक कराई जा रही है। परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद बीआरसी स्तर पर सोमवार से मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। कक्षा पांच एवं आठ की काॅपियों का दूसरे स्कूलों में मूल्यांकन कराया जा रहा है। विभाग का मानना है कि इससे पढ़ाई का स्तर ऊंचा उठेगा और अध्यापकों में अपने काम को लेकर जिम्मेदारी का भाव ज्यादा रहेगा। इस बार की परीक्षाओं में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई है। परीक्षाओं में जिला स्तर पर प्रश्नपत्र बनाकर छपवाए गए थे। साथ ही नकल रोकने के लिए सचल दस्ता भी बने थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारियों की देखरेख में बीआरसी स्तर पर मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन का कार्य पूरा होने के बाद 30 को रिजल्ट वितरित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें