उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना का लाभ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत स्थापित तथा पिछले तीन वर्षों से संचालित इकाइयों को मिलेगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाली इकाइयों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 12 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक उद्यमी 15 जुलाई तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में आवेदन जमा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।