फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 14 हजार का अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से रविवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भ्रमण के दौरान 14 हजार 640 रुपये का 21.960 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। आरपीएफ उपनिरीक्षक नवीन कुमार और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या एक पर गश्त कर रही थी। तभी एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में काले रंग के हैंडबैग के साथ बैठा हुआ था। टीम को आता देख वह भागने लगा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिहार प्रांत के बख्तियारपुर थाने के ददौर गांव निवासी इंद्रजीत कुमार बताया। उसके पास मौजूद हैंड बैग से 21.960 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। आरपीएफ उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें