फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में छापेमारी: सुबह पांच बजे लखनऊ से पहुंची ईडी की टीम, अफजाल अंसारी के घर पर छापेमारी, मचा हड़कंप

Thu, 18 Aug 2022 10:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के फाटक आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इस दौरान मकान के प्रमुख दरवाजे से लेकर सड़क तक सीआरपीएफ का कड़ा पहरा है। फिलहाल छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
मिश्र बाजार में छापेमारी के दौरान खड़ी सीआरपीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद अफजाल अंसारी के ठिकानों पर ईडी ने बड़ी कारवाई की है। गाजीपुर में बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ से आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने नगर के मिश्रबाजार, टाउन हाल के सराय गली, रौजा और मुहम्मदाबाद में छापेमारी की। यहां एक मकान को सीआरपीएफ की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल टीम अभी मकानों को खंगाल रही है। कुछ भी बताने से इनकार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे सीआरपीएफ के साथ पहुंची ईडी की टीम, मिश्रबाजार स्थित आभूषण व्यवसायी विक्रम अग्रहरी, खान ट्रेवल्स संचालक टाउन हाल के सराय गली निवासी मुस्ताक खां, रौजा स्थित व्यवसायी गणेश दत्त मिश्रा और गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के फाटक आवास पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान मकान के प्रमुख दरवाजे से लेकर सड़क तक सीआरपीएफ का कड़ा पहरा है। फिलहाल छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें