सिधौना बाजार में बिजली बिल राहत शिविर की निरीक्षण के दौरान रजिस्टर देखते प्रदेश के ऊर्जा मंत्री
औड़िहार। बिजली बिल राहत योजना को लेकर मंगलवार को सिधौना में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का निरीक्षण करने ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं से बातचीत करके उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद बिजली निगम के अभियंताओं को उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि किसी गरीब का बिजली कनेक्शन बिल के अभाव में न कटे। सरकार ग्रामीण इलाके के बिजली उपभोक्ताओं को राहत और सुविधा के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति करा रही है। छूट देकर बकाये बिल को जमा कराया जा रहा है। इसके बाद वह आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर के पैतृक गांव सिधौना पहुंचे। वहीं कैंप में 490 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 18 लाख रुपये का बिल जमा किया गया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना, एसडीओ एके सिंह व प्रदीप कुमार, जेई अमित शेखर और सूर्यनाथ कुमार, विजय कुमार, कृष्णप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद