भितरी बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद जेसीबी-संवाद
देवकली। सैदपुर की उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को बुलडोजर चलाकर भितरी बाजार में अतिक्रमण हटवाया गया। भितरी बाजार में अतिक्रमण के चलते बरसात का तथा नाबदान का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर इकठ्ठा होने से आवागमन करने वालों को परेशानी हो रही थी। उसी गंदे पानी में प्रवेश कर लोगों को आना-जाना पड़ रहा था। तहसीलदार सुमन यादव ने बताया कि भितरी बाजार में जलजमाव की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसी के मद्देनजर नाली और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक इंद्रप्रताप सिंह, लेखपाल अमित कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुधीर यादव, पुलिस चौकी प्रभारी अनुज कुमार सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।