मरदह। पीएम-श्री इंग्लिश मीडियम कंपोजिट स्कूल मरदह की ओर से स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई। खंड शिक्षाधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य 6-14 आयु के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इस मौके पर सत्यवती मौर्या, राजेश भारती, दुर्गाप्रसाद सिंह, रामानंद पासवान, माया सिंह, राजीव सिंह, रजनी सिंह, उपेंद्र कुमार, पुष्पा चतुर्वेदी, रानी दूबे, अनामिका, दुर्गेश, रविंद्र मौर्या, विजय मल्ल आदि मौजूद रहे।