फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में एनकांउटर: पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक को लगी गोली, ये है दोनों की आपराधिक हिस्ट्री

Sat, 15 Apr 2023 07:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में शुक्रवार रात दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भूतहिया तांड में अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश सम्राट ढाबा की तरफ से आते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
गाजीपुर में एनकांउटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर है। शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भूतहिया तांड में अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश सम्राट ढाबा की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। उक्त बदमाशों को पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो वह जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर करते हुए शादियाबाद की तरफ भागने लगे।

विज्ञापन

इसकी सूचना प्रसारित करते हुए मीरनपुर हाइवे मोड़ के पास दरोगा शिवाकान्त मिश्रा द्वारा पीछा किया गया। भूतहिया तांड़ मोड़ तिराहे पर मौजूद स्वाट टीम द्वारा उक्त सूचना के क्रम में घेराबन्दी की गई।
मीरनपुर सक्का हाईवे के पास बदमाशों द्वारा अपने को घिरता हुआ देख पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गोली लग गई और एक बदमाश अंधेरे में भागने का प्रयास कर रहा था जिसको घेर कर पुलिस टीम द्वारा तमंचे के साथ पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल बदमाश थाना कोतवाली और थाना सुहवल में हुई हत्या के मामले मे वांछित अभियुक्त है। 

विज्ञापन

गाजीपुर में एनकांउटर - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के रहने वाले हैं दोनों
घायल अभियुक्त का नाम विवेक राय उर्फ रावण पुत्र मुन्ना राय ग्राम गडुआ मकसूदपुर थाना सुहवल, गाजीपुर निवासी है। जबकि पकड़ा गया बदमाश  शशिभूषण शर्मा उर्फ भोलू पुत्र श्रीकान्त शर्मा, भगीरथपुर गांव के थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर का है। दोनों के पास से देशी तमंचा .315 बोर, 4 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस और एक बाईक बरामद हुई है। 

 
विज्ञापन

गाजीपुर के रहने वाले हैं दोनों - फोटो : अमर उजाला
ये है दोनों का आपराधिक इतिहास 

विवेक राय उर्फ रावण पुत्र मुन्ना राय
धारा 302/201/506/147/34 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर। 
धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना कोतवाली गाजीपुर।
धारा 41/411  भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर।
धारा 323/504/506  भादवि व 3(1) (10) एस0एसटी एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर।

अभियुक्त शशिभूषण शर्मा उर्फ भोलू पुत्र श्रीकान्त शर्मा नि0 ग्राम भगीरथपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के आपराधिक इतिहास की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें