फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर दिया धरना

Fri, 16 Sep 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय परिसर में मंागों को लेकर धरना देते लैब टेक्निशियन एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन

विज्ञापन
वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर सरकारी अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत कर्मचारियों ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सीएमओं को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक कुमार राय ने कहा कि धरने को राज्य कर्मचारी संघ परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दूबे ने अपना समर्थन दिया है। साथ ही उन्होंने समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहने का भी आश्वासन दिया है। कहा कि पद की समानता के आधार पर वेतन विसंगति ग्रेड पे 2800 से 4200 किया जाए। साथ ही पद नाम परिवर्तन करते हुए केंद्र के समान मानक के अनुरूप पदोन्नति, सीनियर लैब टेक्निशियन को जिला क्रय समिति में सम्मलित किया जाए। साथ ही पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। इस मौके पर मुंशी राम, बृजभान सिंह, नरेंद्र यादव, संजय भारती, अखिलेश कुमार, चंदन, विजय शंकर आदि मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें