फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गोशाला परिसर में कीचड़ पाए जाने पर कर्मचारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित कान्हा गोशाला का शुक्रवार की सुबह उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। परिसर में कीचड़ पाए जाने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई और साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने निरीक्षण में मवेशियों के बैठने का हाल, भूसा स्टॉक, पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या एवं बिजली व्यवस्था देखी। इसके साथ ही उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की। निर्देश दिया कि गोशाला में साफ-सफाई एवं मवेशियों के भोजन-पानी में लापरवाही न बरती जाए।
ईओ अखिलेश तिवारी को उन्होंने प्रति दिन गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने‚ गाेशालाओं की गहन निगरानी करने का निर्देश दिया। इस संबंध में एसडीएम हर्षिता तिवारी ने बताया कि कान्हा गौशाला में करीब 239 मवेशी हैं। बताया कि गौशाला में बारिश की वजह से कीचड़ हो गया है। इस पर राबिश डलवाने सहित साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें