फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों और छात्रों को लगेंगे बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग जिले के कर्मचारियों एवं छात्रों को बूस्टर डोज लगाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन करने जा रहा है। कैंप 16 से 23 अगस्त तक आयोजित होंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी सरकारी विभाग के कर्मियों एवं विद्यालय के 18 आयु वर्ग से ऊपर के छात्र-छात्राओं की सूची मांगी है। ताकि उन्हें बूस्टर डोज देकर सुरक्षित किया जा सके। सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह ने बताया कि वैसे तो विधानसभा चुनाव के पूर्व जिन कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी थी, उन्हें कोविड-19 का टीका लगा दिया गया था। फिर भी बहुत सारे कर्मचारी आज टीकाकरण से वंचित है। उसके लिए सभी विभागों से जानकारी मांगी गई है। जिन विभागों में 100 से अधिक कर्मचारी बूस्टर टीकाकरण से वंचित है उनसे और जिन विद्यालयों में 18 प्लस के छात्र कोविड-19 टीकाकरण के साथ बूस्टर टीकाकरण से वंचित उनकी सूची मांगी है। बताया कि ऐसे लोगों की सूची मिल जाने के बाद 16 से 23 अगस्त तक माइक्रो प्लान के अनुसार कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। बताया कि जनपद में कुल 22 लाख 58 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाना है। इसमें से अब तक 2.63 लाख लोगों ने बूस्टर टीकाकरण करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें