फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के टेरी भवन के विभिन्न कक्षों में बृहस्पतिवार को आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित रहे। चेतावनी दी गई कि वह इसके बाद होने वाले प्रशिक्षण में शामिल हो अन्यथा मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा चुनाव आयोग की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बैलेट बाक्स को सील करने, एजेंट की नियुक्ति करने एवं अन्य विषयों पर विस्तार से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय प्रशिक्षण में प्रथम पाली में 600 कार्मिकों में 16 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 584 कार्मिकों में 16 अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वह 28 अप्रैल के प्रशिक्षण में भाग लें अन्यथा अनुपस्थित पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एडीएम भू-राजस्व सुशील लाल श्रीवास्तव, डीआईओएस अशोकनाथ तिवारी, बीएसए हेमंत राव, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं प्रशिक्षण से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें