फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित स्मृति स्थल पर पु​ष्पचक्र रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित करते एसपी डॉ ईरज राजा। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने देश की सुरक्षा एवं राष्ट्र की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के वीर जवानों को नमन करते हुए स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने उन अमर जवानों की वीरगाथा भी सुनाई, जिन्होंने कर्तव्यपथ पर रहते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे वीरों की बलिदान गाथाएं हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, सीएफओ सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें