फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में होगी आपातकालीन सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थापित ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवा शुरु करने को लेकर कवायद शुरु कर दी गई है। यहां नान कोविड मरीजों का उपचार किया जाएगा। मरीजों को भर्ती करने के लिए 25 बेड एवं अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस करने को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। तीन दिनों में सुविधा शुरु करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तैयारी शुरु कर दी है। नगर के गोराबाजार स्थित 200 बेड के जिला अस्पताल को जिला प्रशासन की ओर से कोविड अस्पताल बनाया गया है। वहीं आपातकालीन सेवाएं संचालित करने के साथ हादसे में घायल एवं नान कोविड मरीजों का उपचार करने के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थापित ट्रामा सेंटर को संचालित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने सीएमओ को दिया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्रामा सेंटर में जहां मरीजों को भर्ती कर उपचार करने के लिए 25 बेड उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक जांच मशीने लगाई जा रही हैं। वहीं, इलाज के लिए 51 डाक्टर, 51 नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। तीन दिन में ट्रामा सेंटर संचालित हो जाएगा। यहां आपातकालीन सेवाएं संचालित होंगी, जिससे नान कोविड मरीज एवं हादसे में घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके- डा. जीसी मौर्या, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें