गाजीपुर। टीबी यानी मल्टी ड्रग रेजस्टिेंस (एमडीआर) के मरीजों को अब कैनामाइसिन इंजेक्शन की जगह दवा दी जा रही है। जिला अस्पताल स्थित टीबी सेंटर में सोमवार को एमडीआर मरीजों को नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। एसीएमओ डा. केके वर्मा ने एमडीआर मरीज कमला यादव को दवा देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसीएमओ ने कहा कि पहले एमडीआर मरीजों को कैनामाइसिन इंजेक्शन लगाया जाता था, लेकिन अब उसकी जगह पर टेबलेट मरीजों को दिया गया है। इस दवा का प्रति टेबलेट 5000 रुपये की आती है और एक मरीज के लिए 188 टेबलेट दिया जाता है। इस तरह एक मरीज को 940000 की दवा नि:शुल्क रूप से दी जा रही है। जल्द से जल्द मरीज को क्षयरोग से मुक्त करने के लिए शासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि टीबी रोग के खात्मे के लिए सरकार की यह एक अच्छी पहल है। मौजूदा समय में शासन के तरफ से कुल छह पैकेट टेबलेट विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर अनुराग पांडेय, सुनील वर्मा, नरेंद्र राय, राधेश्याम यादव, महेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।