फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर। बिजली विभाग के आउटसोर्स और नियमित कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर लालदरवाजा स्थित कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिला संरक्षक हरिश्चंद्र कुशवाहा ने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात आउटसोर्स एसएसओ को हटाकर भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से एसएसओ की नियुक्ति की जा रही है, जो गरीब संविदा कर्मियों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। मार्च में हड़ताल में ड्यूटी करने के बावजूद निकाले गए। ऐसे में आउटसोर्स कर्मियों को काम पर वापस लिया जाए और नियमित कर्मचारियों का निलंबन समाप्त किया जाए। उन्होंने मांग की कि कार्यकारी सहायक टीजी टू व समकक्ष को नियुक्ति ग्रेड पे 3000 दिया जाए। वहीं आउटसोर्स कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिया जाए और आउटसोर्स कर्मियों को नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन दिया जाए। वहीं टीजी टू को पहला टाइम स्केल जूनियर इंजीनियर पद का दिया जाए। रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर आउटसोर्स संविदा कर्मियों को नियमित नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही वर्षों से कार्यरत लगभग दस हजार आउटसोर्स कर्मियों को बेरोजगार करके पेंशन पा रहे पूर्व सैनिकों को तीन गुना वेतन पर रखने के आदेश को वापस लेने के साथ ही उपरोक्त अन्य मांगों पर वार्ता करके आपसी सहमति से आदेश जारी किया जाए। इस दौरान कंधू सिंह कुशवाहा, सत्येंद्र यादव, रामप्रकाश राय, संतोष पटेल, पंचुल राय अमित चौबे सहित समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें