फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार से ज्यादा बकाए पर कट जाएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। संक्रमण के दौरान बिजली विभाग के सारे काउंटर बंद कर दिए गए थे। जिससे तमाम उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सके थे। अब बिजली विभाग 10 हजार से अधिक के बकाएदारों का कनेक्शन काटने की कवायद में जुट गई है। सैदपुर बिजली विभाग के एक्सईएन आशीष कुमार चौहान ने बताया कि सोमवार से बिजली बकाएदारों के यहां छापेमारी का काम शुरू भी कर दिया गया है। उन्होंने सभी उप खंड अधिकारियों एवं अवर अभियंताओं को बिजली बिल सख्ती से वसूलने और दस हजार से अधिक के बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटने का निर्देश दे दिया। एक्सईएन ने बताया कि बिजली बिल की वसूली में 12 टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें