गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड प्रथम के तहत विद्युत उपकेंद्र पारा पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को क्षमता वृद्धि करते हुए उसके स्थान पर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके चलते 11 केवीए फीडर बासुदेवपुर की विद्युत आपूर्ति दस मई को सुबह सात बजे तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी। वहीं अन्य फीडरों से बारी-बारी सप्लाई दी जाएगी। अधिशासी अभियंता प्रथम दुष्यंत कुमार वर्मा ने दी। वहीं रोस्टर के हिसाब से समय में परिवर्तन हो सकता है। संवाद