फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बकाया होने पर काट दी सुखदेवपुर गांव की बिजली, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बिजली निगम की ओर से बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार दो बजे सुखदेवपुर गांव की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। 250 घरों की बिजली 30 घंटे से गुल है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि बकाया जमा न करने पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, सोमवार की शाम पावर हाउस पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कहा कि जिसका बिल जमा है उसे भी परेशान होना पड़ रहा है।शहर से सटे सुखदेवपुर गांव की डेढ़ हजार आबादी हैं। यहां बिजली निगम के अधिकारियों ने रविवार की दोपहर दो बजे पूरी आपूर्ति ठप कर दी। पहले तो गांव के लोगों को लगा कि कोई फॉल्ट है, जिसके कारण गांव की बिजली गुल है। सोमवार की दोपहर तक बिजली न आपूर्ति न होने पर ग्रामीण पानी तक के लिए परेशान हो गए। वह इसकी शिकायत पावर हाउस पर किए तो पता चला कि बकाया होने के कारण पूरे गांव की बिजली काट दी गई है। अधिकारियों के इस कार्रवाई से ग्रामीण हैरान हो गए। वे बड़ी संख्या में देर शाम लोटन इमली पावर हाउस पर पहुंचे और हंगामा करते हुए अपनी बिजली निगम के इस कार्रवाई पर सवाल खड़े करने लगे। ग्राम प्रधान योगेंद्र कुशवाहा, हरिचरण कुशवाहा, राजेश आदि का कहना है कि हमें कार्रवाई से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन जिनका बिल जमा है उनकी बिजली क्यों काट दी गई। हालांकि बात बढ़ने पर रात करीब आठ बजे पावर हाउस पर तैनात कर्मचारियों ने जेई सुनील कुमार से ग्रामीणों की बात कराई। उन्होंने मामला बढ़ता देख ग्रामीणों से कहा कि जिनका बिल जमा है वे अपने मोबाइल नंबर और कनेक्शन नंबर लिखकर दीजिए, बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें