फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, ठप बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत मजदूर पंचायत के नेतृत्व में 33/11 केवी उपकेंद्र दिलदारनगर तथा उपकेंद्र चित्रकोनी के संविदाविद्युत कर्मी ने तीन माह के वेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को कार्य को बहिष्कार किया। जिससे क्षेत्र के 76 गांव की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से ठप रही। वहीं विद्युत कर्मी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। विद्युत कर्मी अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि संविदा एवं निविदा कर्मी विभिन्न पदों पर ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए दिन रात काम में जुटे रहते हैं लेकिन मासिक भुगतान नहीं होने से पैसे के अभाव में परिवार चलाना कठीन हो गया है, लेकिन संस्था के लोग भुगतान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब तक भुगतान या विद्युत मजदूर पंचायत द्वारा कोई आदेश निर्देश नहीं आता है, तब तक कर्मी बहिष्कार पर रहेंगे। इस मौके पर अनिल कुमार प्रजापति, अरविंद कुमार सिंह, महफूज अली, सुकेंद्र राय, अशोक, राजेंद्र, इमरान अहमद मोनू, राज किशोर कुशवाहा, शिवपूजन राय, राकेश कुमार, संतोष राय, जित्तू, संजय राय, रामविलास सिंह, इम्तियाज खां और चित्रकोनी विद्युत उपकेंद्र पर सुमंत कुमार सिंह, मंटू सिंह, मोहन, मुरारी सिंह, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें