फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सोनवल में इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिग्नलिंग प्रणाली व्यवस्था के अपडेट होते ही यह इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर काम करने लगेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। सोनवल सहित अन्य रेलवे क्रांसिग पर तैनात कर्मियों के लिए हैंडिल मारने का जमाना अब लदने वाला है। रेलवे की ओर से मैनुअली बूम बैरियर की जगह अब इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर लगाने का काम शुरू हो गया है। सिग्नलिंग प्रणाली व्यवस्था के अपडेट होते ही यह इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर काम करने लगेगा।
19 किमी लंबे इस ब्रांच लाइन पर कुल चार क्रासिंग हैं। जिनमें वायरलेस मोड पर इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर लग चुका है, जबकि सोनवल में इसे लगाने की प्रक्रिया जारी है। शेष नगसर एवं ताड़ीघाट में अभी तक इसेे लगाने की प्रक्रिया शुरू तक नहीं की जा सकी हैं। महकमे के अनुसार, ताड़ीघाट-मऊ नई रेल लाइन के चालू होने के बाद ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए इसे लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मैकेनिकल की तुलना में इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर को संचालित करना बेहद आसान है। स्टेशन मास्टर के कार्यालय से जानकारी मिलने के बाद गेटमैन कंट्रोल पैनल का बटन दबाता है और गेट अपने आप बंद और अन लॉक हो जाता है।
इसके अलावा इसका रखरखाव आसान होता हैं। रेलवे की ओर से मैनुअली बूम बैरियर को चरणबद्ध तरीके से हटाने का काम चल रहा है। लेवल क्रॉसिंग पर मैकेनिकल लिफ्टिंग बैरियर सिस्टम लेवल क्रॉसिंग गेट के करीब स्थित केबिन में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में आरबीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा ने बताया कि स्टेशन से ट्रेन आगमन की सूचना मिलने पर स्विच दबाते ही गेट स्वत: लॉक व अनलॉक हो जाएगा। जिन रेलवे क्रासिंग पर इलेक्ट्रिकल गेट नहीं लगा है वहां मैन्युअली कामकाज होता है। इसमें थोड़ा समय लगता है। जिसे रेलवे समाप्त कर सभी रेलवे क्रासिंग पर इलेक्ट्रिक गेट लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें