फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
दिलदारनगर ताड़ीघाट ब्रांच लाइन के निरीक्षण के लिए टावर बैगन से रवाना होते रेलवे के अधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दिलदारनगर। दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन में आगामी माह में होने वाले सीआरएस के संभावित निरीक्षण को देखते हुए रेलवे दानापुर मंडल के तृतीय अभियंता अमित गुप्ता एवं टीआरडी विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता रामआशीष यादव ने शनिवार की देर शाम टावर वैगन से स्थानीय स्टेशन से ताड़ीघाट तक भ्रमण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रैक पर रेल पटरी के साथ इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट रेलवे के उच्चाधिकारियों के पास भेजी जाएगी। इसके बाद जीएम के निरीक्षण की तिथि तय होगी। सब कुछ ठीक रहा तो दिलदारनगर ताड़ीघाट ब्रांच लाइन में सीआरएस के निरीक्षण के बाद जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ेगी। मालूम हो कि 19 किमी के इस ट्रैक पर छह करोड़ की लागत से रेलवे ने इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया है। शेष 12 करोड़ में रेल पटरी तथा अन्य मॉडलिंग का कार्य अंतिम चरण में है जो जल्द काम पूरा होगा। सीआरएस से हरी झंडी मिलने पर इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से गाडिय़ां चलना शुरु हो जाएगी। इस दौरान बक्सर के सहायक अभियंता हंसराज मीना, रेल पथ निरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद, स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद खान, कार्य निरीक्षक कृष्णमुरारी तिवारी, आशीष ज्योति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें