दशहरा, दुर्गा और मुहर्रम के पर्व में निर्बाध गति से बिजली आपूर्ति हो सके, इसके लिए 4 अक्तूबर को झुके हुए 33 हजार के खंभों और नीचे लटके तारों को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से सुबह दस से शाम छह बजे तक प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति बंद करेगी। यह जानकारी प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने दी है।