गाजीपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 जुलाई को ब्लाक प्रमुख पदों पर चुनाव कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में कुल 16 ब्लाक प्रमुखों का चुनाव होगा जो 8 जुलाई से 10 जुलाई के बीच संपन्न हो जाएगा। चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए आठ जुलाई को नामांकन किया जाएगा। उसी दिन नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी और नौ जुलाई को नाम वापसी होगी। इसके अगले दिन यानी 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग और फिर उसी दिन तीन बजे से परिणाम आने तक मतगणना होगी। वहीं, जिले की अति संवेदनशील ब्लाक में से एक रेवतीपुर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रेवतीपुर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर राणा ने बताया कि ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर आयोग एवं शासन की तरफ से तिथि की घोषणा होने के साथ सभी तरह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।