फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक के 49 ग्राम प्रधान लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। विकासखंड में कुल 99 ग्राम पंचायतों में से केवल 49 ग्राम पंचायतों का ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों का शपथ ग्रहण कराया जाना है उनमें फरीदनपुर, चवरा, हसनपुर, उचौरी, कागदीपुर, बहराइच, शेखनपुर, टोड़ार, मुहम्मदपुर टड़वा, भैसड़ा, शाहपुर, सुरवत, पाली, शहाबुद्दीनपुर, चावनपुर गनी, राजापुर कला, धरवार कला, मेख, बड़ागांव, सुकहा, सोनबरसा, सिपाह, कटया लहंग, बहरार, मुहम्मदपुर कुसुम, दुर्गा स्थान, महड़ौर, परसुपुर, कादीपुर, मुबारकपुर नेत, धरवां, जानूपुर, मलिकपुरा, सनेहुआ, देवली, मुबारकपुर उपधी, डांही, गंगौली, सवना, सलेमपुर, जयरामपुर भगवल, रेंगा, महदेवा, महरूपुर, बड़ौरा, सिधउत, भदसा, रामगढ़, सिउरा ग्राम पंचायतें हैं। अभी कासिमाबाद में 50 ग्राम पंचायतें गठित नहीं हो पाएगी। इसके पीछे बताया जा रहा है कि इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन मानक के अनुसार नहीं हुआ है। जब तक इन ग्राम पंचायतों के सदस्यों का चुनाोव नहीं होगा तब तक इन ग्राम पंचायतों का गठन नहीं होगा। जहां ग्राम पंचायत नहीं गठित की जाएंगी वहां के विकास कार्य प्रभावित होंगे। अब देखना है कि शासन इन ग्राम पंचायतों के लिए क्या व्यवस्था करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें