फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे वार्ड का आवंटित कर दिया चुनाव चिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। पंचायत चुनाव में कर्मचारियों की बरती जा रही लापरवाही प्रत्याशियों की परेशानी का सबब बन रही है। कर्मचारियों ने किसी को निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाणपत्र दे दे दिया तो किसी को किसी वार्ड के प्रत्याशी का चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया। ऐसे में परेशानहाल प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को पत्र भेज कर शिकायत की। विकासखंड के मोहब्बतपुर प्रथम से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) प्रत्याशी इमरती देवी ने 17 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया। जांच के बाद पर्चा सही पाया गया। बीते 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न लेने गई बीडीसी प्रत्याशी को ग्राम पंचायत सदस्य (मेंबर) पद पर निर्विरोध निर्वाचन का सर्टिफिकेट दे दिया गया। इसकी शिकायत महिला प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं चुनाव आयोग में करके चुनाव स्थगित करने की मांग की है। ऐसा ही एक मामला उसी वार्ड नंबर 39 मोहब्बतपुर प्रथम से बीडीसी उम्मीदवार संतोषी देवी के साथ भी देखने को मिला है। प्रत्याशी संतोषी देवी को चुनाव चिह्न कड़ाही आवंटित किया गया है, जो वार्ड नंबर 38 से ग्राम पंचायत खड़वाडीह में है। तीसरा मामला मोहब्बतपुर वार्ड नंबर प्रथम से ही बीडीसी प्रत्याशी सुनीता देवी अलाव और आदमी आंवटन कर दिया गया है। जब उस प्रत्याशी ने कहा कि यह चुनाव चिह्न किसी अन्य प्रत्याशी को आवंटित हैं तो उन्हें फिर आटा चक्की चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बरती जा रही लापरवाही से प्रत्याशी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें