जमानिया विकासखंड में प्रत्याशियों की ऑनलाइन फीडिंग के लिए दिशा-निर्देश देते आरओ दिलीप शुक्ला।
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। विकासखंड में नामांकन फार्म की जांच के बाद मंगलवार को आरओ दिलीप शुक्ला ने प्रत्याशियों की ऑनलाइन फीडिंग कराई। साथ ही ऑपरेटरों को दिशा-निर्देश दिए। बताया कि इसके बाद त्रुटि सुधार होगा और फिर स्कूटनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि फीडिंग के बाद प्रिंट निकलेगी और फिर फार्म से मिलान किया जाएगा। इसके बाद त्रुटि सुधार होगा और सूची को प्राप्त निर्देश के अनुसार विकासखंड की दीवारों पर चस्पा किया जाएगा जहां से प्रत्याशी अपने नामांकन फार्म के वैधता को देख सकेंगे। बताया कि इस कार्य में विकासखंड में 22 एआरओ के साथ सचिव और अन्य क्रमिकों की भी तैनाती की गई है, जिससे समय से कार्य को पूर्ण किया जा सके। इसके बाद बुधवार की सुबह आठ से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। शाम तीन बजे के बाद से ही चुनाव चिन्ह का आवंटन कार्य शुरु होगा और प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव लड़ सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन फीड भी किया जा रहा है।