फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के दस पर्चे खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच का कार्य मंगलवार को विभिन्न विकासखंडों पर किया गया। मुहम्मदाबाद और कासिमाबाद विकासखंडों में प्रधान पद के 10 पर्चे खारिज किए गए। मुहम्मदाबाद : नामांकन पत्रों की जांच के बाद 34 नामांकन पत्र पर्चे में कमी के चलते खारिज कर दिए गए। जांच के बाद ग्राम प्रधान के नौ पर्चे खारिज हुए। अब 89 ग्राम प्रधान के सापेक्ष 766 ग्राम प्रधान के प्रत्याशी मैदान में शेष रह गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 23 लोगों का नामांकन खारिज हुआ। अब 1237 ग्राम पंचायत सदस्य के सापेक्ष 1102 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो लोगों का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद 111 क्षेत्र पंचायत सदस्य के सापेक्ष 570 नामांकन पत्र वैध पाए गए। कासिमाबाद : विकासखंड में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में एक प्रधान पद का नामांकन रद्द हुआ है। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक नामांकन निरस्त किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन में कुल 21 नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। चुनाव अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत शेखनपुर में प्रधान पद का एक नामांकन जाति प्रमाणपत्र नहीं होने से निरस्त किया गया है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 92 में एक नामांकन निरस्त हुआ है। ग्राम पंचायत सदस्यों की जांच में 21 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रधान पद पर अब कुल 815 उम्मीदवार रह गए हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 582 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 731 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। रेवतीपुर : एक क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा दो ग्राम पंचायत सदस्य का फार्म खारिज किया गया। दोनों दिन मिलाकर अब तक 10 ग्राम पंचायत सदस्य तथा एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का फार्म खारिज किया गया है। यह जानकारी आरओ अमित सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें