फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी के अंत तक आरक्षण का रास्ता होगा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सरकार की ओर से जिला पंचायत चुनाव की तिथि भले ही अब तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन अंदर खाने से तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिले में फरवरी के अंत तक आरक्षण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। हालांकि जिला पंचायत राज विभाग की ओर से शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है, जिससे निर्देश के मुताबिक कार्य शुरू किया जा सके। इधर पंचायत चुनाव में दावेदारी ठोकने वाले अपने पक्ष में लोगों को लाने में लगे हुए है। जिले में 1238 ग्राम पंचायत है, जहां ग्राम प्रधान, बीडीसी सहित अन्य पदों के लिए चुनाव होना है। एक तरफ जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर मतदाता की सूची बन चुकी है। वहीं डीपीआरओ कार्यालय द्वारा भी अंदर ही अंदर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा तहसील एवं ब्लाक स्तर के अधिकारियों द्वारा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करने में जुटा हुआ है, जिससे शासन की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही सकुशल संपन्न कराया जा सके। इधर जिला पंचायत राज विभाग आरक्षण को लेकर भी गांवों की सूची तैयार करने में जुटा हुआ है, हालांकि शासनादेश का इंतजार कर रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में चक्रानुक्रम आरक्षण का रास्ता साफ करते ही सरकार के निर्देश का अब इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध डीपीआरओ रमेश उपाध्याय ने बताया कि शासनदेश अब तक नहीं आया। फरवरी के अंत तक कुछ आरक्षण को लेकर रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें