फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में ठीक कराएं गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के प्रकाशन में गड़बड़ी देखने को मिल रही है। रविवार को बिरनो विकासखंड के भोजापुर ग्राम पंचायत में मतदाता सूची के प्रकाशन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने रविवार को उप जिलाधिकारी कासिमावाद भारत भार्गव से मिलकर अपने ग्राम पंचायत में मतदाता सूची के प्रकाशन में अधिकांश नाम का प्रकाशन दो बार होने पर आपत्ति जताई है। आरोप है कि बीएलओ ने जानबूझकर मतदाता सूची में नाम फर्जी तरीके से बढ़ाया है। इस तरह की शिकायत विकासखंड के हर ग्राम पंचायत में है। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। पत्रक देने वालों में लालधर प्रसाद, राजेंद्र चौहान, अच्छेलाल चौहान, रामा चौहान, नंदलाल राम, मुन्ना राम, रामकृत चौहान, अशोक चौहान, मनोज चौहान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें