औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के इनामीपुर फुलवरिया गांव के पास सैदपुर-गाजीपुर रेल ट्रैक पर शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली सैदपुर क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी कल्पनाथ कश्यप (60) किसी काम से होलीपुर आए थे। घर लौटते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने सेहमलपुर गांव के प्रधान पुनवासी यादव को घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामप्रधान ने मृतक के दोनों बेटों जितेंद्र और उपेंद्र को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।