फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए आठ पहलवान चयनित

विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालक वर्ग की कुश्ती ट्रॉयल में दांवपेंच की आजमाईश करते पहलवान। संवा
विज्ञापन
गाजीपुर। गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में बुधवार को सब जूनियर वर्ग के बालकों की कुश्ती का जिलास्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न भार वर्गों में 30 पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इसमें आठ पहलवानों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि आगरा में 4 से 6 अक्टूबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर वर्ग के बालकों की फ्री-स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसको लेकर हुए जिलास्तरीय ट्रायल में 41 से 45 किग्रा भारवर्ग में आर्यन यादव, 48 किग्रा भारवर्ग में राजू कुमार, 51 किग्रा में गोलू सिंह यादव, 55 किग्रा में जितेंद्र यादव, 60 किग्रा में अंशु पाल, 65 किग्रा में शिवेंद्र यादव, 71 किग्रा में सौरभ यादव तथा 80 किग्रा भारवर्ग में चंद्रहास यादव का चयन किया गया है। इन पहलवानों का मंडल स्तरीय ट्रॉयल 19 सितंबर को वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया है। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के सचिव कमलेश यादव, नेहरू स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षक प्रेमचंद्र यादव, करमपुर स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदर सोनकर, बैडमिंटन कोच चंदन यादव, वालीबॉल के प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें