माह-ए-रमजान के तीस रोजे बुधवार को पूरे हो गए। बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर की नमाज जिले की मस्जिद और ईदगाहों में अदा की जाएगी। ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। ईद की पूर्व संध्या पर खरीदारी को लेकर बाजार में काफी रौनक रही। देर रात तक दुकानों पर भीड़ नजर आई।
मंगलवार को चांद न दिखने के कारण ईद नहीं हुई। बुधवार को रमजान के तीस रोजे पूरे हो गए। बृहस्पतिवार को पूरी अकीदत के साथ ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। कमसार-ओ-बार इलाके के गांवों की ईदगाह कमेटियों के सदस्यों ने बताया कि ईद-उल- फितर की नमाज ईदगाहों में अदा की जाएगी।
इसके लिए ईदगाहों में व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गईं हैं। ईदगाह के अलावा शेष मस्जिदों में भी नमाज होगी। सुबह साढ़े छह बजे से दस बजे तक नमाज अदा की जाएगी। ईद को लेकर मुस्लिम समाज में काफी उत्साह नजर आया। बुधवार को रोजा इफ्तार के बाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में रौनक बढ़ गई। लोग खरीदारी को निकले। खासतौर से सेवई की जमकर खरीदारी हुई।
ईदगाहों में नमाज का समय
ईदगाह विशेश्वरगंज पहली नमाज सुबह 9:00 बजे
ईदगाह विशेश्वरगंज दूसरी नमाज सुबह 10:00 बजे
मदरसा दीनिया गाजीपुर सुबह 7:00 बजे
शाही जामा मस्जिद गाजीपुर सुबह 8:30 बजे
छोटा इमामबाड़ा मिश्रबाजार सुबह 10:00 बजे
ईदगाह बारा पश्चिम सुबह 6:30 बजे
ईदगाह बारा पूर्वी सुबह 7:00 बजे
छोटी ईदगाह मनिया सुबह 7:15 बजे
बड़ी ईदगाह मनिया सुबह 7:30 बजे
ईदगाह गोड़सरा सुबह 7:00 बजे
ईदगाह उसिया सुबह 7:30 बजे
ईदगाह रकसहां सुबह 7:30 बजे
ईदगाह बहुअरा सुबह 7:30 बजे
ईदगाह दिलदारनगर सुबह 7:30 बजे
दिलदारनगर मस्जिद सुबह 7:00 बजे
ईदगाह ताजपुर कुर्रा सुबह 7:00 बजे
ईदगाह सरैला सुबह 7:15 बजे
ईदगाह मिर्चा सुबह 7:30 बजे
ईदगाह फखनपुरा सुबह 7:00 बजे
कबीरपुर मस्जिद सुबह 7:30 बजे
जामा मस्जिद 6:45 बजे
शाही मस्जिद डंकीनगंज 6:45 बजे
मस्जिद खालिद बिन वलीद 7:00 बजे
शाही मस्जिद दक्खिन तरफ 7:00 बजे
ईदगाह बहादुरगंज 7:15 बजे
नूरी मस्जिद पठान टोली 7:15 बजे
रसूलपुर ईदगाह 7:15 बजे