फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पश्चिम बंगाल की सीएम का फूंका पुतला

विज्ञापन
कचहरी तिराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकते भाजपा अनुसूचित जनजाति म
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। मोर्चा का आरोप है कि राष्ट्रपति के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया है। ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। डीएम अविनाश कुमार को पत्रक सौंपा। पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार खरवार ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ जो घटना हुई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इससे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों को ठेस पहुंची है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर पंचदेव गोंड, रामराज वनवासी, झबलू खरवार, अमरेंद्र खरवार, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें